खोखा जंगल मे खैर के काटे गए 13 बोटा मिलने से वन विभाग की पोल खुली

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। हाथीनाला क्षेत्र के खोखा जंगल में खैर के काटे गए पेड़ के बोटा मिलने से हड़कंप मच गया। दुद्धी वन क्षेत्र के खोखा जंगल मे 13 खैर के काटे गए बोटे को वन विभाग के टीम दुद्धी रेंज परिसर जब्त किया। सुत्रों के मुताबिक दिनभर जंगलों में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मामले को दबाने में जुटे रहे। देर शाम तक मामला नही थमा तो सभी खैर के बोटे को वन विभाग के कर्मचारियों ने जब्त कर रेंज आफिस दुद्धी लाया। वन विभाग के अधिकारियों ने उक्त अज्ञात के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए केस काटकर खानापूर्ति किया। वन विभाग के कई अधिकारियों से मामले की जानकारी के लिए संपर्क किया गया। लेकिन कोई भी अधिकारी कर्मचारी बताने में असमर्थ रहे। वहीं दुद्धी रेंज के हाथीनाला जंगलों में बड़े पैमाने में खैर के लड़की बरामद होना। लकड़ी तस्करों की पोल खुल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार इस तरह का मामला सुनने को मिलता रहता है। दुद्धी वन दरोगा सुरेंद्र ने बताया कि गस्त के दौरान 13 लकड़ी बरामद किया गया है। देर शाम तक दुद्धी रेंज आफिस में जब्त कर वन अधिनियम की कार्यवाही अज्ञात लोगो पर किया गया है।

Leave a Comment