तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दीपू तिवारी
पिपरी सोनभद्र-/ फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में वारण्टी /वांछित की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 179/2022 घाटा 379,419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना पिपरी जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित काफी दिनों से चल रहा वाछित अभियुक्त सुधीर कुमार गुप्ता पुत्र छक्कू साह निवासी केन्दुआ बामण्डी थाना ममूर हण्ट जिला चतरा झारखण्ड को मुखबीर की सूचना पर बुधवार की शाम रेनुकूट रेलवे स्टेशन से अभियुक्त को उ0नि0 अरविन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वाछित अभियुक्त को अन्य धाराओं में न्यायालय भेजा गया।






