दुद्धि में नवनिर्मित सीसी रोड एवं शिवाजी तालाब पर निर्मित छठ घाट का लोकार्पण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी / सोनभद्र
क्षेत्रीय विधायक राम दुलार गोंड़ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के साथ नगर में मां काली मंदिर के गली में चकाचक निर्मित सीसी रोड एवं शिवाजी तालाब पर निर्मित छठ घाट का लोकार्पण किया| इसके पूर्व समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के पूर्व समूचे क्षेत्र के प्रमुख आस्था की केंद्र मां काली मंदिर के आगे की गली की नारकीय स्थिति थी| चेयरमैनी के चुनाव के दौरान मतदाताओं से किये वायदे को महज चंद महीनो में पूरी करते हुए पार्टी ने नगरवासियों को उस नरक से छुटकारा दिला दिया| वही शिवाजी तालाब के क्षतिग्रस्त घाटों का युद्धस्तर पर मरम्मत करते हुए लगभग सभी घाटों का कायाकल्प करते हुए जीर्णोद्धार भी प्रमुखता से कराया गया| नगर पंचायत एवं विधायक निधि से हुए दोनों कार्यों की गुणवत्ता देख गदगद हुए जनप्रतिनिधियों ने कार्यदाई संस्था की पीठ भी थपथपाई | इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राम समुख,पूर्व सभासद पंकज कुमार,दीपक शाह, सुमित सोनी मोहित अग्रहरि,आनन्द अग्रहरि,सोनू,आमेश सिंह,मोनू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे|

Leave a Comment