तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में बुधवार को सांप के काटने से विवाहिता अचेत हो गई। अचेतावस्था ने परिजनों ने दिनभर झाड़फूंक कराई राहत नहीं मिली तो सीएचसी दुद्धी में भर्ती करायी। बुधवार की रात्रि करीब सवा बारह बजे आधी रात शांति 35 पत्नी सिताराम निवासी कुड़वा कोन को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया। सांप काटने के दस घंटे बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। बुधवार को करीब ढाई बजे रिश्तेदार को अपने घर से मेन रोड पर बस पर बैठाने के लिए जा रही थी। उसी दौरान विवाहिता के बाएं पैर में सांप ने डस लिया। जिससे विवाहिता अचेत हो गई। परिजनों ने झाड़फूंक के चक्कर मे उधर उधर काफी भटके आखिरी में अस्पताल का सहारा लिया।






