पुलिस व पीएसी के जवानों संग इंस्पेक्टर ने की काम्बिंग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र। प्रभारी निरीक्षक दुद्धी नेतृत्व में पुलिस बल मय पीएसी संग वृहस्पतिवार को क्षेत्र के मनबसा जंगल में सघन काम्बिंग की गई।
क्षेत्र में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने, जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक दुद्धी नागेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कोतवाली दुद्धी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत के ग्राम मनबसा के जंगल में मय पर्याप्त पुलिस बल व पीएसी के साथ सघन कॉम्बिंग की गयी। काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया। स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]