तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी,सोनभद्र
अयोध्या में करीब पांच सौ साल की लम्बी लड़ाई के बाद बने भव्य मंदिर में सोमवार को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही समूचा नगर जय श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत विहिप की अगुवाई में श्रीरामलीला मैदान से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें आरएसएस,बजरंग दल,दुर्गावाहिनी, भाजपा, अभाविप, जेबीएस, श्रीरामलीला कमेटी समेत विभिन्न धार्मिक संगठनों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, लखन,माँ जानकी व हनुमान जी की अनुपम झांकी पूरे शोभायात्रा में आकर्षण की केंद्र बनी रही। वहीं डीजे पर बज रहे रामधुन व भक्ति गीतों पर झांकी में चल रहे दुर्गावाहिनी की वीरांगनाओं सहित हजारों युवक युवतियां नाचते-झूमते नजर आये। जुलूस श्री संकट मोचन चौक,माँ काली मंदिर तिराहा से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया और शिवाजी तालाब पर जाकर सम्पन्न हुआ। यहां भी पहले से ही प्रभु श्रीराम लखन व माँ जानकी की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद वृहद भंडारा चल रहा था। शोभायात्रा से नगर भ्रमण कर लौटे हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया।
वही दूसरी तरफ हीरेश्वर् मंदिर लव्वा नदी काली मंदिर शिवाजी तालाब लवकुश पार्क मंदिर आदि मंदिरो में हरिकीर्तन का आयोजन किया गया
जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कोतवाल नागेश सिंह रघुवंशी ने संभाल रखी थी। इस दौरान योगेश,सुमित सोनी, रविंद्र जयसवाल राखी जसवाल गोरख अग्रहरी सुर्जदेव देव सेठ संदीप गुप्ता, दिलीप पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, विष्णुकांत तिवारी, कृपाशंकर,मनीष जायसवाल,पीयूष कसेरा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।






