धारदार हथियार से हमला में युवक हुआ घायल पुलिस जांच में जुटी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरूखाड़ गांव में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल युवक को इलाज हेतु सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वहीं आरोपी को पुलिस पकड़ कर धारा 308, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बाबूलाल यादव पुत्र मुंद्रिका यादव ने आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र महेंद्र यादव अपने घर से मंगलवार को सुबह लगभग 10:00 बजे आर्यावर्त बैंक के बी सी पॉइंट को खोलने के लिए पहुंचा ही था कि गांव का ही जयकृत पनिका पुत्र रामखेलावन पनिका ने पहले से ही घात लगाए हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और मेरे लड़के को गाली गलोज करते हुए वार कर दिया जिससे मेरा लड़का बुरी तरह से घायल हो गया मौके पर स्थानिक ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव किया गया तब जाकर मेरे लड़के की जान बच सकी वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि आरोपी जयकृत को पकड़ लिया गया है तथा धारा 308, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है साथ मामले को गहराई से जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Leave a Comment