गंभीर रूप से हुए घायलो को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया
नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़
विंढमगंज/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में खरवारी मोहल्ले के समीप रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सायं लगभग 6:00 बजे मेला देखकर आ रहे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में सलैयाडीह निवासी अमरेश सिंह पुत्र उमेश सिंह खरवार उम्र लगभग 15 वर्ष, अंगद पुत्र मुंद्रिका पासवान उम्र लगभग 16 वर्ष, देवबंद यादव पुत्र चंद्रबली यादव उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी ग्राम सुखड़ा इन तीन लोगों की गंभीर चोट लगने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धि के लिए ले जाया गया। अमित सिंह खरवार पुत्र राजेश्वर सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष को सिर में चोट लगने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेला देख कर घीवही की तरफ से सलैयाडीह निवासी तीनों व्यक्ति अपने घर जा रहे थे और विंढमगंज की ओर से एक दुद्धी की तरह जा रहे बाइक पर सवार सुखड़। निवासी का ओभरटेक करने में आमने सामने टक्कर होने से दोनों बाइक पर सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने तीन लोगों को एंबुलेंस 108 से तथा एक व्यक्ति को प्राइवेट स्कॉर्पियो से गंभीर रूप से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी इलाज हेतू भेज दिया। तथा हल्की चोट लगने वालों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर इलाज जारी है।






