तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरकहु स्थिति पिकनिक स्पॉट पर एक युवक की डूबने की सूचना है। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नही हुई है। बताया जाता है कि शनिवार को युवक परिवार के कुछ लोगों के साथ पिकनिक मनाने के लिये गया हुआ था। पिकनिक स्पॉट पर नदी किनारे अचानक नहाते समय गायब हो गया। गायब युवक आदर्श कुमार 20 पुत्र दिनेश जाबर का अभी तक शव बरामद नही हो पाई है। पुलिस व ग्रामीणों की खोजबीन जारी है। जाबर गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पहुँच कर शव की तलाश में जुटे हुए हैं।





