तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय ब्लॉक के नगवां गांव में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा निकालकर प्रारंभ हुई। बुधवार को नगवां गांव स्थित गांधी मैदान पर 24 कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के लिए गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा गांव में भ्रमण कर कनहर नदी के तट पहुँच कर जल भंडारण किया। यह कलश शोभायात्रा गांव में भ्रमण करते हुए पुनः महायज्ञ स्थान पहुँची। जहाँ अखिल विश्व गायत्री परिवार राष्ट्र चेतना 24 कुंडीय महायज्ञ की स्थापना की गई। महायज्ञ के स्थापना के बाद भव्य आरती व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया। यह चार दिवसीय आयोजन के बाद भव्य भंडारा का आयोजन होना है। इस अवसर पर शिवकुमार, हारिकिशुन खरवार, मोहन सिंह, धर्मजीत, विजय कुमार, जय गोबिंद, प्यारेलाल सहित समाजसेवी मनोज सिंह बबलू मौजूद रहे।





