सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव 4 अप्रैल की मतदान तिथि को अग्रिम आदेश तक स्थगित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित होते ही चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई। सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव चार अप्रैल को होना है। बुधवार को इल्डर कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी एल्डर कमेटी के सदस्यों के साथ आपातकालीन बैठक की गई। बैठक में विचार विमर्श किया गया, कि कई सम्मानित सदस्यों द्वारा मतदाता सूची में नाम अंकित करने हेतु व कुछ लोगों द्वारा व्हाट्सएप में आरोप प्रत्यारोप किया गया है। तथा कुछ लोगों द्वारा यह भी लिखा गया है। कि आचार संहिता का पालन नहीं किया जा रहा है। और इल्डर कमेटी के ऊपर तमाम तरह का असंवैधानिक आरोप लगाया जा रहा है। क्योंकि नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के अनुसार उन सभी पक्षों को भी सुना जाना आवश्यक है। ऐसी स्थिति में 4 अप्रैल को जो मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। उसे बार हित एवं न्याय हित में स्थगित किया जाना न्याय संगत प्रतीत होता है। और सभी मामलों का निस्तारण बिना आमसभा की बैठक किया संभव प्रतीत नहीं होता है। ऐसी स्थिति में 8 अप्रैल को 11:00 बजे दिन में सिविल बार के सभागार में सभी सदस्यों की उपस्थिति व्यक्तिगत रूप से अनिवार्य है। ताकि सभी सम्मानित सदस्यगढ़ अपना पक्ष रख सके। ताकि मामले का निस्तारण विधि अनुरूप किया जा सके। सभी छुब्ध सम्मानित सदस्य गण साक्ष्य सहित उपस्थित रहेंगे। 4 अप्रैल की मतदान तिथि को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया जाता है। 8 अप्रैल को उपरोक्त अनुसार आमसभा की बैठक आहूत की जाती है। वहीं इल्डर कमेटी ने कहा कि किन्हीं कारणोंवश यदि मीटिंग का कोरम पूरा नहीं हुआ तो इल्डर कमेटी अपना अंतिम निर्णय करने के लिए स्वतंत्र होगा। बैठक में इल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव सहायक चुनाव अधिकारी रामेश्वर तिवारी, छोटेलाल गुप्त, संतोष कुमार अग्रहरि, प्रहलाद पांडेय मौजूद रहे।

Leave a Comment