तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर
आगामी विधान सभा निर्वाचन 2022 हेतु तैयारियो के सम्बन्ध मंे उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिनांक 17.07.2021 को विडियों क्रॉन्फ्रेन्सिग के माध्यम से दिये गये निर्देशो के अुनपालन में आज दिनांक 19.07.2021 को जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक राइफल क्लब सभागार मंे सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दिये गये निर्देेशो का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। अधिकारी विधान सभा चुनाव 2022 को स्वतन्त्र ,निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रतिबद्ध रहेगे तथा बिलकुल निष्पक्ष होकर विधान सभा निर्वाचन 2022 सम्पन्न करायेगे। उन्होने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने विधान सभा एरिया के अन्तर्गत नजदीक डाकघर की मैपिंग करा लिया जाये ताकि अब जो भी मतदाता पहचान वितरित होगा वह स्पीड पोस्ट के माध्यम से वितरित होगा। इसके अतिरिक्त जिले का एक ऐसा मैप बनाया जाये जो जनपद से सटे राज्य से विधान सभा एंव उनके बार्डर से सटे गॉव भी प्रदर्शित हो। उन्होने जेण्डर रेशियों पर ध्यान देते हुए 18 से 30 वर्ष के बच्चो के नाम काफी कम मात्रा में बढे है तथा महिला मतदाताओं की संख्या कम होने पर सम्बन्धित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने विधानसभा में इसका आकलन करते हुए महिला व पुरूष मतदाता के अन्तर को दूर करने हेतु निर्देश दिए गए है ।






