तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय तहसील स्थित स्टेट की भूमि पर पुरानी खंडहर में तब्दील आवास को ढहाये जाएंगे। दुद्धी तहसील मुख्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए दर्जनों पूरानी आवास बनाएं गए थे। पुराने आवास को गिराकर नए आवास बनाने की प्रक्रिया पुराने बीते कई वर्षों से चल रही थी। इस बीच लखनऊ से पुराने आवास को ढहाये जाने का आदेश हो गया। जिससे तहसील अधिकारी कर्मचारियों को नए आवास मिलने की उम्मीद जग गई है। लेखपाल संघ अध्यक्ष दुद्धी नगर के लेखपाल विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि आवास के डिमालिस करने का आदेश हो गया है। नए आवास बनाये जाने को लेकर सम्बंधित संस्था आवास के लिए सर्वे में लगे हुए हैं।






