तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में वृहस्पतिवार को पीछे बाइक सवार ने स्कुटी सवार बुजुर्गों को जोरदार टक्कर मार कर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय कस्बा के वार्ड 03 सभासद के माता जी के निधन पर कनहर नदी के संगम तट पर अंत्योष्टि में शामिल होने नगर के पूर्व सभासद अपने महेंद्र सिंह मित्र के साथ जा रहे थे। जाबर गांव के अंत्योष्टि मार्ग में प्रवेश के लिए स्कुटी मोड़ रहे थे। उसी वक्त एक बाइक पर तीन नाबालिग युवकों ने जोरदार टक्कर मारी। जिसमें दोनों बाइक से कुल तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। पीछे से जा रहे अंत्येष्टि मे देवेश पत्रकार कन्हैया अग्र हरि मोहित राकेश आजाद डाॅ लाल बाबु ने आनन फानन मे बाईक से तीनों घायलों को सीएचसी दुद्धी भेजा गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा जय प्रकाश 20 पुत्र अजित गुप्ता, रोहित 16 पुत्र अजित निवासी बभनी लोकेश 17 पुत्र श्याम बिहारी गुप्ता निवासी मकरी जिला गढ़वा झारखंड व अंतु प्रसाद 75 पुत्र स्व0 लक्षमण प्रसाद वार्ड 10, महेंद्र सिंह 68 निवासी वार्ड नं 2 दुद्धी का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने जय प्रकाश व महेन्द्र सिंह अंतु प्रसाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।







