तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। जहरीले पदार्थ का सेवन से अचेत महिला को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गांव में एक महिला मनीता 27 पत्नी छोटेलाल रविवार को तड़के भोर में ही आपसी पति पत्नी के विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अचेत हो गई। परिजनों ने गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।






