मानसून के पहली बारिश में कनहर बांध उभान पर 10 फाटक खुले

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। मानसून के पहली बारिस से कनहर सिचाई परियोजना के बांध में जलस्तर बढ़ते ही कनहर नदी अस्तित्व में आ गई। बीते एक साल से कनहर नदी में सिर्फ सुईसवाल से पानी निकल रहा था। लेकिन अब बांध में भरपूर पानी आने के बाद बुधवार को कुल 10 फाटक खुल गई। जिसके बाद कनहर नदी के दोनों किनारे पकड़कर नदी की जलधारा बहने लगी। सिंचाई विभाग द्वारा बनाएं गए कंट्रोल रूम से बाढ़ नियंत्रण की अपडेट जारी की जा रही है। विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ से निकलने वाली कनहर नदी व पांगन नदी की हर घंटे कर्मचारियों द्वारा अपडेट लिया जा रहा है। बुधवार की शाम करीब छः बजे क्रेस्ट लेबल 251.400 जलस्तर रहा। जेई नंदलाल यादव ने बताया कि बांध के 4 फाटक पहले से खुली हुई थी। लेकिन छत्तीसगढ़ में हुई बारिस से बढ़ती जलधारा को देखते हुए कुल 10 फाटक खोले गए हैं। बाढ़ नियंत्रण के मद्देनजर और भी फाटक खोले जा सकते हैं।

Leave a Comment