किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एडिशनल एसपी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं मुहर्रम का त्यौहार-एसडीएम
दुद्धी(सोनभद्र): मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शनिवार को महिला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। प्रशासन की एक एक व्यक्ति पर पैनी नजर रहेगी। उन्मादी लोगों की वीडियोग्राफी करायी जायेगी और त्यौहार बाद मुकदमा दर्जकर सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने समाज के अगुवा एवं बुजुर्गों से अपील करते हुए कहा कि अति उत्साही एवं उन्मादी युवाओं को सचेत करे, अन्यथा पुलिसिया कार्रवाई में उनका फ्यूचर बर्बाद होगा और पूरा परिवार भी सफर करेगा।एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी परंपरागत ढंग से अमन चैन के साथ त्योहार मनाया जाना चाहिए, जिससे आपसी सौहार्द बना रहे। सीओ राजेश कुमार राय ने कहा कि सभी लोग सुचारू ढंग से त्योहार को मनाये। और दोनों समुदाय आपस में भाई चारा कायम रखे प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा के मद्देनजर सिविल ड्रेस में जगह जगह पुलिस तैनात रहेगी और सीसीटीवी की निगरानी के साथ पुलिस हर मोर्चे पर पैनी नजर रखेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने पर्व के मद्देनजर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने एसडीओ विद्युत तीर्थराज को बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने की अपील की।

ईस मौके पर जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, कन्हैया लाल अग्रहरि,सुरेन्द्र अग्रहरि( गुरु) दिलीप पांडेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार शाह, केंद्रीय अखाड़ा समिति के सदर फतेह मोहम्मद खां,शमीम अंसारी, मोंo. आशिफ़ खां सईद अंसारी तालिब शाह सुरेन्द्र गुप्ता,प्रेमनारायण उर्फ मोनू सिंह,सहनवाज खां उर्फ सोनू आंनद अग्रहरि समेत अन्य विशिष्टजनों ने अपने अपने विचार रखे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]