तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक ब्लॉक सभागार में मंडल अध्यक्ष दीपक शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर काम करना है। इसलिए जो भी पार्टी संगठन और बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश देती है। उसका हमें पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारे कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ख्याल रखती है। इसलिए हमें पार्टी के आदेश का पालन करना चाहिए। इस बैठक में दुद्धी व विंढमगंज मंडल के कार्यकर्ताओं को कार्य करने का निर्देश दिया। संचालन अंशुमान राय ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, विंढमगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, मण्डल कोषाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, दुद्धी मण्डल कोषाध्यक्ष रिंकी जयसवाल मनीष पीयूष मनोज मिश्रा मनोज तिवारी मनोज सिंह बबलू, प्रेमनारायण सिंह मोनू, प्रदीप शर्मा, दिग्गज जौहरी, मीरा सिंह गोंड़, रिंकी जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






