फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला शव

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर गांव में सोमवार की देर शाम करीब छः बजे एक युवक का फांसी के फंदे पर लटकाता हुआ शव मिला। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि घर का इकलौता बेटा आलोक 18 पुत्र श्रवण कुमार निवासी मुड़ीसेमर थाना विंढमगंज अपने घर मे अकेले रहता था। पिता बाहर कमाने गया हुआ है। सोमवार की शाम मृतक युवक के चाचा अखिलेश अपना काम कर घर आया तो खिड़की से देखा कि पंखे में साड़ी के फंदे से आलोक लटका हुआ है। घर के पीछे से ईंट का दीवार तोड़कर घर मे घुसा और पीएचसी विंढमगंज ले गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। युवक की हालत बिगड़ने लगी तो सीएचसी दुद्धी में चिकित्सकों को दिखाया। चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना की सूचना मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस जांच में जुट गई।

Leave a Comment