25 हजार का इनामिया हत्यारोपी जाहिद उर्फ गुड्डू को पुलिस ने पैर में मारी गोली

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। शनिवार की तड़के कोतवाली पुलिस ने 25 हजार का इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में एनकाउंटर कर घायल कर दिया। बीते वृहस्पतिवार को जाहिद उर्फ गुड्डू निवासी खजूरी ने भिसुर गांव में शम्भू खरवार को गला रेतकर हत्या कर दिया था। हत्या करने वाला आरोपी जाहिद उर्फ गुड्डू फरार चल रहा था। पुलिस ने जाहिद उर्फ गुड्डू पर 25 हजार का इनाम भी रखा था। शनिवार की भोर करीब पांच बजे पुलिस जाबर गांव के कनहर नदी के शमशान घाट के रास्ते मे इनामिया बदमाश को पैर में गोली मारकर ढेर कर दिया। चिकित्सकों ने घायलवस्था में जाहिद उर्फ गुड्डू को सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। घटना स्थल पर सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, सहित विंढमगंज शेषनाथ पाल, म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे सहित फॉरेंसिक टीम मौजूद रहे।

Leave a Comment