पंडित दिलीप पाण्डेय को बनाया गया विश्व हिन्दू महासंघ का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

पंडित दिलीप पांडे के मजबूत कंधों पर विश्व हिंदू महासंघ ने जताया भरोसा, सौपा अहम पद

झाँसी में ब्राह्मण समाज की आन बान शान पंडित दिलीप पांडे पर विश्व हिंदू महासंघ ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए उनके मजबूत कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पंडित दिलीप पांडे पूर्व में कई समाजसेवी संगठनों व सामाजिक कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभा चुके हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू महासंघ ने इनको यहां से जिले का प्रभारी समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है. आपको बताते चले कि यह पहली बार नहीं जब पंडित दिलीप पांडे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है, इससे पहले भी यह समाज में अपनी अहम भूमिका दर्ज कराते हुए अनेकों सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं. पंडित दिलीप को यह जिम्मेदारी विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक पूज्य महंत मुकेश नाथ जी महाराज के आदेश अनुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार की संस्तुति पर सोपा गया है. इसके साथ ही संगठन ने विश्वास जताया है कि पंडित दिलीप पांडे संगठन का विस्तार करते हुए परम पूज्य गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज के हाथों को सशक्त करेंगे तथा राष्ट्रवाद धर्म सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. वही पंडित दिलीप पांडे के मनोनयन के बाद महानगर में अनेकों चर्चाएं छिड़ गई है और राजनीति के गलियारों में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए इसको एक अहम कदम माना जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि संगठन उनकी कर्मठता को देखते हुए और कौन सी जिम्मेदारी सौंपता है.

Leave a Comment

[democracy id="1"]