गणित विज्ञान प्रदर्शनी कैरियर मेले का आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र

कस्बा स्थित कन्या राजकीय इंटर कॉलेज मे सोमवार की सुबह 8:00 से विद्यालय प्रांगण में विज्ञान गणित प्रदर्शनी कैरियर मेले का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम उपस्थित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों सहित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रितिका श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।


जिसमें विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं ने मेले में प्रतिभा किया और विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपने द्वारा निर्मित विज्ञान /गणित संबंधित मॉडल को प्रस्तुत किया, विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में धनन्जय कुमार वर्मा, प्रवक्ता( जीआइसी) गौरव सिंह एवं जितेंद्र कुमार पाल प्रवक्ता, गुरमुरा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा
अवलोकन एवं निर्णायक मंडल के द्वारा किया गया तथा छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडलों की सराहना करते हुए उत्सवर्धन किया गया और इस कार्यक्रम बेहतर प्रदर्शन करने के लिए 30 छात्राओं को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया,
इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की डॉ प्रीति शर्मा ,वर्षा, कुसुम, अर्चना, पुष्पा, , आरती कुमारी, मनीष कुमार ,देवेश कुमार चौबे, समायरा खान, राधा कुमारी, प्रीति सोनी, रूमन राय,अंजली राय , पुष्पा देवी, आदि कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment