अवैध बालू खनन में लिप्त ट्रैक्टर धराया, सीज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर (सोनभद्र) जरहा वन क्षेत्र अंतर्गत अंजीर नदी से अबैध बालू खनन कर परिवहन करते वन विभाग की टीम ने सोमवार की भोर में एक ट्रैक्टर पकड़ कर जायका कालोनी में लाकर सीज कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जरहा वनरेंज क्षेत्र में अबैध खनन परिवहन पर सख्ती बरती जा रही है वन दरोगा सहित तमाम वन कर्मी रात को नदियों में गश्त करते हैं बावजूद कुछ मनबढ़ किस्म के लोग रात के अंधेरे का फायदा उठा कर कर्मियों की नजरों से बच कर चोरी छिपे खनन को अंजाम दे रहे थे। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर रेंजर वन विभाग की सक्रिय हुई टीम के साथ सूचना वाले स्थल पर पहुँचे तो जरहा अंजीर नदी के नीमडॉड से एक ट्रैक्टर बालू लोड कर निकल रहा था।ट्रैक्टर को रोक कर बालू सम्बन्धित कागजात मांगे गए तो चालक चुप्पी साध लिया। जिसपर वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर सहित ट्राली पर लोड बालू को जायका कालोनी बीजपुर में लाकर सीज करते हुए वन अधिनियम और अबैध खनन परिवहन की धारा में ट्रैक्टर सीज कर दिया गया इस दौरान पूछताछ में ट्रैक्टर के मालिक का नाम बिभूति नारायण सिंह बताया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम में रेंजर सुधीर कुमार सिंह, वन दरोगा श्यामलाल, राहुल दुबे,वन रक्षक सतेंद्र सिंह,राजेन्द्र कुमार तथा आदेश पालक विशाल पाठक शामिल रहे।

Leave a Comment