तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर। बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा में सेवका मोड़ कार्यालय पर आजाद अधिकार सेना के दुद्धी विधान सभा अध्यक्ष एवम् स्पेशल ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेश्वर जायसवाल के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिसके मुख्य अतिथि आजाद अधिकार सेना के पूर्वांचल प्रभारी डॉ बी०नाथ , विशिष्ट अतिथि डॉ शोभित सिंह जिलाध्यक्ष सोनभद्र एवं अतिथि वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा रहे।जिनका जोरदार स्वागत उपस्थित पदाधिकारीयो के द्वारा किया गया,मुख्य अतिथि डॉ बी नाथ ने कहा की आजाद अधिकार सेना का मूल सिद्धांत अन्याय,अत्याचार व भ्रष्टाचार का विरोध करना है, क्योंकि यह मिशन दूसरी आजादी की प्रथम क्रांति है। उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जोश एवम् उत्साह से लवरेज करसंबोधित किया कि इस मिशन को पूरा करने के लिए जन-जन तक अपने मिशन को जनता के बीच में जाकर पूरा करना होगा तथा विश्वास दिलाना होगा कि आप हमारा समर्थन करेंगे तो परिवर्तन जरूर होगा। जिलाध्यक्ष डॉ शोभित कुमार सिंह ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि जनमानस से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई भी समस्या हो तो आप मुझसे संपर्क करें मैं उसे निवारण करने का प्रयास करूंगा। वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने पार्टी के द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता कर रहे विधान सभा अध्यक्ष सतेश्वर जयसवाल ने समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर अनिल कुशवाहा, एहसान अली, अब्दुल हकीम,सोहनलाल जायसवाल, हीरामणि विश्वकर्मा, उजागीर गुर्जर, अमरेश शर्मा,बाबूराम विश्वकर्मा, राजेश कुमार,लवकुश कुमार, हीरा गुप्ता, शिव वचन, हीरा सिंह, शिव प्रसाद के साथ अन्य सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के हित में अपनी-अपनी बात रखी।






