तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। विहिप कार्यकर्ता ने नगर में अतिक्रमण व मांस मछली दुकानों को हटाने के लिए एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में विहिप जिला सहमंत्री पीयूष अग्रहरि ने पत्र देते हुए कहा कि खुले क्षेत्र मे आवासीय इलाको में धड़ल्ले से मांस की विक्री बिना मानकों के किया जा रहा है। इसी प्रकार जाबर ग्राम के मुख्य मार्ग पर तथा महुली बाजार में मेंन रोड पर खुले आम मछली मांस का विक्रय किया जा रहा है। जिससे आने वाले पवित्र नवरात्रि के त्योहार को देखते हुए सभी अवैध दुकानो को तत्काल बंद करें। वहीँ कुछ ही दिनों पूर्व अभी नगर पंचायत द्वारा व प्रशाशन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया लेकिन पुनः अतिक्रमण प्रारम्भ हो गया है। जिसकी जद में राहगीर आ रहे हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत के तमाम संपर्क मार्ग भी अतिक्रमित हो रहे हैं। जिस पर उपजिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।






