महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने वृंदावन प्रवास का अगला पड़ाव सुदामा कुटी बनाया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

वृंदावन से एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है।

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज निधिवन राज मंदिर में दर्शन-पूजन करने के पश्चात अपने वृंदावन प्रवास का अगला पड़ाव सुदामा कुटी बनाया।
यहां पहुंचते ही राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और पुष्पवर्षा के बीच महामहिम ने श्रद्धा भाव से सुदामा कुटी में दर्शन किए।

इस दौरान एक ऐतिहासिक क्षण भी देखने को मिला।
महामहिम राष्ट्रपति ने सुदामा कुटी परिसर में नव निर्मित भजन कुटी का विधिवत उद्घाटन किया।
भजन कुटी भक्तों और संतों के लिए भक्ति, ध्यान और साधना का नया केंद्र बनेगी।

उद्घाटन के बाद महामहिम ने संत समाज से आशीर्वाद प्राप्त किया और वहां उपस्थित भक्तों से संवाद भी किया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।

Leave a Comment