आजम खान अपनी सियासत छोड़े और अपनी सेहत का ख्याल रखे – नकवी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर पहुंचे तो आई लव मोहम्मद पर उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर अराजकता करना ठीक नहीं है। उधर आजम खान के बसपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका वजूद समाजवादी पार्टी से है इसलिए कहीं और वह कैसे जा सकते हैं हालांकि सियासत में कुछ भी हो सकता है मैं तो कहूंगा वह सियासत को छोड़ें अपनी सेहत का ख्याल करें मेरी शुभकामनाएं हैं।

रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने आजम खान पर पूछे गए सवाल कि किसी पार्टी में जाने वाले हैं? इस पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा,, देखो भैया आजकल सियासी सफर किधर का हो जाए किधर का दिखता रहे और किधर का हो जाए और जहां तक उनका सवाल है उनका जो सियासी वजूद है वह समाजवादी वसूल के साथ जुड़ा हुआ है अगर किसी का सियासी वजूद सियासी वसूल के साथ जुड़ा हुआ हो तो मुश्किल है उसे वसूल और वजूद के बीच में टकराव होना लेकिन आजकल तो कुछ भी हो सकता है तो उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन मेरी शुभकामनाएं हैं वह सियासत की बात छोड़ें अपनी सेहत की चिंता करें।

आई लव मोहम्मद के विवाद पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा,, देखिए मुझे क्या लग रहा है कुछ लोग जो है वो आस्था और अस्मिता को अराजकता का बंधक बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं मेरा मुल्क है और मुल्क के प्रति हमारी अस्मिता है और मैं मुसलमान हूं इसलिए मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम हमारी आस्थाए हैं अब अस्मिता और आस्था को उदत्ता और अराजकता का बंधन बनाने की अगर कही कोशिश हो रही हो तो यह स्वीकार नहीं है और जो लोग आई लव मोहम्मद के नाम पर प्रदर्शन कर रहे हैं वह केवल पाखंड है इससे ज्यादा कुछ नहीं इसलिए इस तरह के पाखंड के जरिए ना तो आप आस्था को बंधक बना सकते हैं और ना अस्मिता को बंधक बना सकते हैं। आस्था और अस्मिता को बंधक बनाने की कोई शूज और सनक वह ठीक नहीं हैं।

Leave a Comment