फिल्म की हीरोइन से असल जिंदगी तक हैप्पी बर्थडे मीनाक्षी

FB_IMG_1760020403433

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

साल 1995 में जब मीनाक्षी शेषाद्री ने हरीश मैसूर से शादी की थी तब वो अपने करियर के आखिरी दौर में थी। वो घातक की शूटिंग कंप्लीट करने में लगी थी। एक और फिल्म की शूटिंग उस वक्त मीनाक्षी शेषाद्री कर रही थी जिसे साइन करते वक्त उसका नाम था मिल गई मंज़िल मुझे। बाद में उस फिल्म का नाम दो राहें कर दिया गया था। मीनाक्षी शेषाद्री के बारे में तमाम वीडियोज़ व आर्टिकल्स इंटरनेट पर मौजूद हैं। आज भी मीनाक्षी शेषाद्री जी के कुछ फैंस मौजूद हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को ये बात पता होगी कि जिस वक्त मीनाक्षी शेषाद्री की शादी हुई थी उस वक्त वो एनसिएंट इंडियन कल्चर पर पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर रही थी। शादी के वक्त उनके एग्ज़ाम्स भी चल रहे थे।

मीनाक्षी शेषाद्री के बारे में एक और बात भी है जिसे भी शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे। चूंकि मीनाक्षी शेषाद्री एक एक्ट्रेस थी, और शादी के वक्त उनका करियर भी बढ़िया चल रहा था तो उन्हें इस बात का दुख था कि शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाएगा। वो और कुछ सालों तक फिल्मों में काम करना चाहती थी। इसलिए शादी के बाद मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने पति हरीश मैसूर को इस बात के लिए राज़ी कर लिया था कि वो अमेरिका से इंडिया आ जाएं। इंडिया में ही कोई नौकरी करें। मीनाक्षी ने पति से कहा था कि उनका फिल्मी करियर बहुत अच्छा है। और वो क्लाकिसकल डांस में भी अच्छी हैं। लेकिन अमेरिका में ये चीज़ें उनके लिए किसी काम की नहीं रहेंगी।

पति हरीश मैसूर ने मीनाक्षी शेषाद्री का मन रखते हुए अमेरिका की अपनी नौकरी छोड़ी भी। भारत आकर वो एक एमएनसी में नौकरी करने लगे। कोई एक साल तक हरीश मैसूर ने तब भारत में ही जॉब की थी। लेकिन जल्द ही मीनाक्षी शेषाद्री को अहसास हो गया कि उनके पति अपनी काबिलियत के हिसाब से भारत में नौकरी हासिल नहीं कर पा रहे हैं। वो एक इन्वैस्टमेंट बैंकर हैं। उनके लिए असली ऑपोर्च्यूनिटीज़ तो अमेरिका में हैं। मीनाक्षी शेषाद्री ने इस पर काफ़ी विचार किया। और आखिरकार उन्होंने फैसला किया कि अब वो फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगी। ताकि उनके पति अमेरिका में अपने स्तर की कोई नौकरी हासिल कर सकें। मीनाक्षी ने अपनी सारी प्रॉपर्टी बेच दी और पति संग अमेरिका शिफ्ट हो गई।

आज मीनाक्षी शेषाद्री का जन्मदिन है साथियों। मीनाक्षी जी आज 61 साल की हो गई हैं। 16 नवंबर 1963 को झारखंड के सिंदरी में रहने वाले एक तमिल परिवार में मीनाक्षी शेषाद्री जी का जन्म हुआ था। आज एक पूरी जेनेरेशन इसी उम्र में पहुंच गई जिसने मीनाक्षी शेषाद्री को उनकी पहली सुपरहिट फिल्म हीरो में देखा होगा। तेज़ एक्सप्रेस न्यूज की तरफ से मीनाक्षी शेषाद्री जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मीनाषी शेषाद्री जी के फिल्मों में आने की कहानी भी हमने अपनी वेबसाइट के लिए काफी पहले लिखी थी। दिन में किसी समय उसका लिंक भी शेयर करेंगे। उसे भी पढ़िएगा। मीनाक्षी शेषाद्री जी के बारे में कई जानने लायक बातें हैं उस लेख में भी। #meenakshiseshadri #happybirthday

About the Author

Leave a Reply