अस्पताल में बच्चे की चोरी का आरोप, हुआ हंगामा तो पहुँची पुलिस

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र राबर्ट्सगंज क्षेत्र के उरमौरा स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को प्रसव के बाद जमकर हंगामा हो गया। प्रसव के लिए आई महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर बच्चे की चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना था कि महिला ने जिंदा बच्चे को जन्म दिया, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उसे गायब कर दिया।वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई थी। इस बीच बढ़ते हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को शांत कराया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, अस्पताल के रिकॉर्ड और जन्म प्रमाण से स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास भारी भीड़ जुट गई।

Leave a Comment