तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान में सफलता मिली है। पुलिस ने आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को ग्राम सिन्दुरिया से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 10 बंडल लोहे की सरिया (वजन लगभग 5 कुन्तल) बरामद की हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के नामरामजी, पुत्र शोभा, निवासी सिन्दुरिया, उम्र लगभग 58 वर्षसंत कुमार उर्फ झोटल, पुत्र शिवकुमार, निवासी सिन्दुरिया, उम्र लगभग 19 वर्षगिरिजा, पुत्र इशरी, निवासी सिन्दुरिया, उम्र लगभग 47 वर्षवांछित अभियुक्तमहेश उर्फ लल्लर, पुत्र प्रहलादअजय, पुत्र पन्नालाललल्ला, पुत्र अज्ञात
(सभी निवासी ग्राम सिन्दुरिया, थाना चोपन)बरामदगीचोरी की गई 10 बंडल लोहे की सरिया, कुल वजन लगभग 5 कुन्तलपुलिस टीम की भूमिकाइस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्यामदेव यादव के नेतृत्व में टीम —
हेड कॉन्स्टेबल अजय यादव, विर्श्म्भर राय, और आशीष सिंह शामिल रहे।
टीम ने घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अभियुक्त फरार बताए गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।आगे की कानूनी कार्रवाईगिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।





