ग्राम प्रधान संगठन के संतोष पासवान बने कोन ब्लॉक अध्यक्ष

image_editor_output_image307669685-1760690735896

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

कोन, सोनभद्र। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन
सोनभद्र ने कोन ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ बुल्लू यादव को.पद से निष्कासित कर.दिया है। उनकी जगह ग्राम प्रधान संतोष कुमार पासवान को कोन ब्लॉक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई १6 अक्टूबर 2025 को की गई है।
संगठन के जिलाध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सुजीत यादव पर राष्ट्रीय
पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की नीतियों के विपरीत कार्य करने अपने अधिकार का दुरुपयोग करने और अनुशासनहीनता का आरोप है। निष्कासन के साथ ही 46 अक्टूबर 2025 से उनके सभी अधिकार समाप्त माने जाएंगे । संगठन की अनुशंसा और सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान संतोष कुमार पासवान को कोन ब्लॉक, सोनभद्र का नया अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन को विश्वास है कि संतोष कुमार पासवान अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे ।

About the Author

Leave a Reply