भारतीय पर्व पर बच्चों ने पीपीटी कंपटीशन में किया प्रतिभाग

IMG-20251017-WA0004

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। शुक्रवार को सेंट मेरीज स्कूल में हाउस ग्रुप के तहत “भारतीय पर्व ” बच्चों का पीपीटी कॉम्पटीशन आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को अपने अपने ग्रुप से चयनित किया गया। सभी ग्रुप के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के दौरान आनंद कुमार भीम जयसवाल और मदन मोहन तिवारी उपस्थित रहे।।प्रतियोगिता का संचालन तथा आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य टाइट्स लोबो के संरक्षण में किया गया। प्रतिभागी ग्रुप के बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर अनुप मसीह, कुमारी ऋतु, सहबाज अली, सुनील तिर्की मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply