तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। दीपावली व छठ पर्व को लेकर शुक्रवार को महिला थाना में शांति समिति की बैठक एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दीपावली व छठ के पर्व को शांतिपूर्ण तरिके से मनाने पर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि परमिशन के बाद ही पटाखा की दुकानें टाउन क्लब मैदान पर नगर पंचायत के अधीन लगेगी। सराफा व्यवसायियों को पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। तालाबों एवं सरोवरों पर एक तैराक अनिवार्य रूप से रहेगा। ताकि कोई घटना दुर्घटना से बचा जा सके। धार्मिक संगठन से जुड़े कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए पर्व को सादगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, सीओ राजेश कुमार रॉय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर राय, श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह, ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव, सुरेन्द्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।





