तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी,सोनभद्र- भाजपा के दुद्धी मंडल अध्यक्ष दीपक साह के पिता सुरेश प्रसाद जी का रविवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर लगते ही शुभचिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गयी, जो दोपहर तक अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर लोगों का तांता लगा रहा।

दोपहर करीब एक बजे पैतृक निवास से सटे गुरुद्वारा में अनंत सेवाभाव के लिए उनका सम्मान करते हुए, शव यात्रा कनहर ठेमा नदी के संगम घाट के लिए रवाना हुआ। उनके अंतिम संस्कार में मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र दीपक साह ने दिया। शवयात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता,म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड़,प्रमुख प्रतिनिधि दुद्धी पूर्व जिला जज राजन चौधरी,नगर चेयरमैन कमलेश मोहन,पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि,पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कमल कानू,रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल राम लोचन तिवारी विष्णु कांत तिवारी राकेश आजाद गोरख सिंह पंकज बिल्लू विष्णु अग्र हरि राजकुमार अग्र हरि रामपाल जौहरी मनोज जायसवाल छोटे लाल समेत सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी, संभ्रांतजन मौजूद रहे।







