तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत चोपन पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। थाना चोपन पुलिस ने मु0अ0सं0–393/2025 धारा 281, 126(2), 352, 351(3), 131, 109(1) बी.एन.एस. व 7 CLA ACT में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।घटना चोपन क्षेत्र की है, जहां माननीय राज्य मंत्री संजीव गौड़ के स्कॉर्ट वाहन और एक स्विफ्ट डिज़ायर कार के चालक के बीच ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था। इस प्रकरण में मामला दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त अंकित मिश्र पुत्र ओंकार नाथ मिश्र निवासी धनौरा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिज़ायर कार भी बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, इस मामले में अन्य दो वांछित अभियुक्त शुभम सोनी और पंकज अग्रहरी की तलाश जारी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, उपनिरीक्षक शिवानन्द राय तथा हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव शामिल रहे।






