रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का भव्य आयोजन, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाकर दिखाई एकता की मिसाल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी 

सोनभद्र थाना ओबरा पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम देश के महान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें थाना ओबरा पर सुबह 8 बजे से उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्राधिकारी ओबरा ने उपस्थित पुलिस बल एवं अधिकारियों को एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समर्पण की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के अंतर्गत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पीटी ड्रेस (लोअर व टी-शर्ट) में एकत्रित हुए और लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक ‘रन फॉर यूनिटी’ के जोश से दौड़े। दौड़ में जवानों के साथ अधिकारीगण ने भी पूरा उत्साह दिखाया और एकता का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया। यह दौड़ करीब 30 मिनट तक चली, जिसमें प्रतिभागियों ने कभी धीमे-तो कभी दौड़ते हुए राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराया। दौड़ी के दौरान ‘एकता में शक्ति है’, ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा थाना परिसर उमंग और देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा।कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्राधिकारी ओबरा ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अद्वितीय योगदान दिया। आज का यह ‘रन फॉर यूनिटी’ उसी एकता और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। थानाध्यक्ष ओबरा ने भी दौड़ के समापन पर उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शक्ति और सरदार पटेल के विचारों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।इस आयोजन में पुलिस के जवानों, अधिकारियों के साथ-साथ नागरिकों ने भी भागीदारी की तथा आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से थाना ओबरा पुलिस ने क्षेत्रीय जनता के बीच यह संदेश मजबूत किया कि जब हम सब एकजुट होते हैं, तभी देश सशक्त और सुरक्षित बनता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को ताजा जलपान दिया गया और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।’रन फॉर यूनिटी’ के सफल आयोजन ने न केवल पुलिस विभाग के भीतर एकता व भाईचारे को मजबूती दी, बल्कि समाज को भी एकजुट होकर देश सेवा का संकल्प दिलाया। आज यह कार्यक्रम सोनभद्र सहित पूरे जिले के लिए प्रेरणा और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण बन गया।

Leave a Comment