तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –
जनपद सोनभद्र से एक घटना सामने आई है, जहां चार दिन बाद तालाब में उतराया युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया ,
वहीं आपको बता दे कि युवक का शव मिलने से गांव में मातम का माहौल छा गया और चर्चा होने लगी,
परिवार में हुए विवाद से नाराज होकर 45 वर्षीय युवक ने अक्छोर टोला स्थित मंदिर के पास तालाब में कूद कर जान दे दी थी,
तीन दिन से गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजा जा रहा था युवक की शव बहुत खोजने के बाद भी शव नहीं मिल सका था,
वहीं आज रविवार की सुबह टहलने जा रहे लोगों ने तालाब में उतराया हुआ शव देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है,
वहीं मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा धोबही के टोला खड़ेहरी निवासी राजेश भारती पुत्र स्वर्गीय राम जीत के रूप में हुई है,
सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने तालाब से ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया, पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है ।
वहीं यह पूरा मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्छोर गांव का बताया जा रहा है






