समाजसेवी अमरेश तिवारी के छठ घाट और चबूतरा बनवाने के निर्णय का लोगो ने की सराहना

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ आज भूमि पूजन

यह मामला जनपद सोनभद्र के विकास खण्ड म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहा अंतर्गत लीलाडेवा गांव का है जहां विगत कई वर्षों से लीलाडेवा गांव और आस पास के गांवों की महिलाओ द्वारा छठ और जीवित पुत्रिका व्रत का त्योहार और अन्य धर्मिक कार्यक्रम लीलाडेवा के अजीर नदी गुर्चा घाट पर बड़े ही भव्य रूप में मनाया जाता हैँ,परन्तु उक्त स्थान पर उपवास व्रत कर रही महिलाओं को बैठने और छाया का कोई व्यवस्था नहीं है।एक छठ घाट सरकारी कोटे से बनाया भी गया है परन्तु सिर्फ एक साल में ही टूट गया और भ्र्ष्टाचार का भेंट चढ़ गया है और बेढंग का बनाया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं की ऐसी व्यथा को देखते हुए लीलाडेवा निवासी समाजसेवी जयचंद की पहल पर वरिष्ठ समाजसेवी अमरेश तिवारी ने श्रद्धा भक्ति से संज्ञान में लिया और उक्त महिलाओं को छठ और अन्य व्रत,पूजन हेतु एक चबूतरा अपने कोष से बनवाने का निर्णय लिया और गांव के सभ्रान्त लोगों के बिच रविवार 09 नवंबर 025 को समय लगभग 12 बजे दोपहर को उपस्थित होकर भूमि पूजा अर्चन कर निर्माण कार्य हेतु उद्घाटन किया गया।और उपस्थित ग्रामीणों में प्रसाद वितरण किया गया।वरिष्ठ समाजसेवी अमरेश तिवारी ने अपने वक्तब्य में सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के लिये मै वचनवद्ध हूं,मातारानी ऐसे ही कृपा बनाये रखें,आगे बहुत कुछ करने की अभिलाषा है।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अमरेश तिवारी के साथ समाजसेवी जयचंद तथा राजबहादुर गोड,महाबीर गोड,रामजीत गोड,धर्मराज गोड,अरविन्द कुमार,आशीष कुमार पनिका ,विजय कुमार पनिका,अशोक हलवाई,कृष्णमुरारी श्रीवास्तव,वीरेंद्र,सुमित्रा देवी,पार्वती,गुलाबी,प्रीति,रामा बैगा,बृजलाल बैगा,अशोक भारती सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment