युवा जन कल्याण सेवा संस्था द्वारा दो दिवसीय भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित किया गया

IMG-20251110-WA0034

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
युवा जन कल्याण सेवा संस्था द्वारा दो दिवसीय भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन की मुख्य कड़ी में बालिका सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उत्थान तथा नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देना रखा गया था, इसी क्रम में प्रथम दिवस मुख्य अतिथि माननीय हरिराम चेरो जी पूर्व विधायक दूधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय चेरो जनजाति महासंघ रहे, प्रथम दिवस ग्रामीण स्तरीय बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता किया गया एवं द्वितीय दिवस बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता किया गया, एवं बालक वर्ग अंतर राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुआ, द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि माननीय मानसिंह गोंड जी रहे, विशिष्ट अतिथि माननीय मनोज कुमार वैश्य , एवं अमरेश तिवारी रहे
बालिका वर्ग में तृतीय स्थान पर टीम मौखना रही, द्वितीय स्थान पर टीम डोडहर , एवं प्रथम स्थान पर टीम रिहंद , ग्रामीण वॉलीबॉल वर्ग में द्वितीय स्थान पर टीम बखरीहवा एवं प्रथम स्थान पर टीम डोडहर रही, वही अंतर राज्य शहरी वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर टीम सिद्धिकला वह प्रथम स्थान पर टीम चतरा रही , निर्णायक मंडली में श्रीमान राम प्रताप जी श्री संजीव जी श्री नंदलाल जी श्री कैलाश यादव जी रहे , वह मंचन की भूमिका निभाते हुए श्रीमान दीपक यादव जी वह रामचरण पनिका जी रहे।

युवा जनकल्याण सेवा संस्था के संस्थापक श्री राजेश कुमार वैश्य जी ने अपनी सभी संस्था की सदस्य वह खेल समिति के सदस्यों व वॉलिंटियर्स का तहे दिल से धन्यवाद दिया, विशेष सहयोग राशि के तौर पर मनोज कुमार वैश्य जी के द्वारा संस्था को ₹10000 एवं विजेता उपविजेता शहरी में 5100 एवं 2100 रुपए दिए गए, वह रामरतन जी के द्वारा ₹12000 संस्था को दिए गए, तथा राम भजन जी के द्वारा ₹10000 संस्था को दिए गए, वहीं मुख्य अतिथि माननीय श्री मानसिंह गौड़ जी के द्वारा ₹2100 व केदार यादव जी के द्वारा ₹1100 ,एवं अमरेश तिवारी जी के द्वारा ₹2100 संस्था को दिए गए, एवं संस्था के सहयोग के लिए दर्जनों महानुभावों ने संस्था को आर्थिक सहयोग दिया , पुरस्कार के तौर पर ग्रामीण वॉलीबॉल बालक वर्क में प्रथम स्थान पर 5000 व द्वितीय स्थान पर ₹2100 एवं ट्राफी दिया गया, शहरी वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ₹10000 प्रथम वह ₹5000 द्वितीय स्थान पर रही टीम को दिया गया, एवं बालिका थ्रोबॉल प्रतियोगिता में समस्त प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही टीमों को किट मेडल व ट्रॉफी दिया गया, सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड ट्रॉफी दिया गया, संस्था एवं खेल समिति सदस्यों में विष्णु दयाल ,श्रीकांत जायसवाल, शालिकराम ,रामरक्षा , सतीश कुमार वैश्य, रामप्रताप, वीरेंद्र कुमार, राजू, वह अन्य सदस्यों की भूमिका रही ।

About the Author

Leave a Reply