दुद्धी में 25 नवंबर को होगा 40वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी/ सोनभद्र

कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। पहले यह आयोजन 20 नवंबर को निर्धारित था, किंतु अब इसे 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी कौमी एकता समिति के संयोजक रविंद्र जायसवाल एवं अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एडवोकेट ने आज यहां दी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष कवि सम्मेलन और मुशायरा अपने 40वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं। देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी रचनाओं से समां बाँधेंगे।

Leave a Comment