तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। जिला सैनिक कल्याण विभाग द्वारा कारगिल में शहीद स्मारक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया एवं माता पिता को 45000 हजार एवं पत्नी को 65000 हजार का चेक वितरण किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अरुण कुमार द्वारा अपने संबोधन में सहानुभूति देते हुए उनको ईश्वर से प्रार्थना की उन्हें शक्ति प्रदान करें और हर साल इस अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।






