मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत स्वामी हर सेवानंद पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

IMG-20251119-WA0053

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज 19 नवम्बर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत बुधवार को स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, चुरक (रॉबर्ट्सगंज) में थाना की मिशन शक्ति टीम द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियाँ दी गईं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 1090, 1098, 1076, 112, 108, 102, 181, 101 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और इनके उपयोग की विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, ग्रामीण आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, घरेलू हिंसा निवारण कानून, बाल श्रम रोकथाम प्रावधान और कौशल विकास योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।मिशन शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को आत्म-रक्षा के मूल सिद्धांत सीखने, सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने बताया कि हेल्पलाइन नंबरों का सही समय पर उपयोग जीवन बचाने में मददगार हो सकता है।कार्यक्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज की मिशन शक्ति टीम से एसआई ब्रह्मदीन यादव, हेड कांस्टेबल अनूप चन्द्र दुबे, बहादुर राम और महिला कांस्टेबल आकृति मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मिशन शक्ति टीम द्वारा दी गई उपयोगी जानकारी की सराहना की।

About the Author

Leave a Reply