तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर(सोनभद्र)वन रेंज क्षेत्र के जरहा के सिरसोती चेक पोस्ट के पास एनटीपीसी के राख बंधे से राख डंपिंग और राख फिलिंग का कार्य चर्चा का विषय बना हुआ है।ग्रामीणों का आरोप है कि राख परिवहन के दौरान पोकलेन मशीन से बड़े बड़े हरे भरे पेडों को काट कर जमींदोज कर दिया गया।
इतना ही नही काटे गए पेड़ों को राख के नीचे दफन कर जंगल का नामो निशान मिटाया जा रहा है।बताया जाता है कि क्षेत्रीय वन दरोगा और ठेकेदार की मिली भगत से चेक पोस्ट पर वन प्रतिकर मार्ग शुल्क न कटा कर हजारों रुपए प्रतिदिन सरकार को राजस्व का चुना लगाया जा रहा है।वन विभाग और प्रबन्धन के अधिकारियों को यह सब जानकारी है या नही लेकिन ठेकेदार और वन दरोगा सहित कर्मियों की बल्ले बल्ले है।






