मंडलायुक्त ने सोनभद्र सहित मंडल के ERO-AERO व राजनीतिक दलों के साथ की SIR-2026 की अहम बैठक

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र/13 दिसंबर,2025: अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (SIR) निर्बाध व पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश देते हुए आयुक्त विंध्याचल मंडल मीरजापुर राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त ERO/AERO व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।मंडलायुक्त ने साफ लहजे में कहा कि SIR कार्य में किसी भी सूरत में गलत वोट न जुड़ें और सही वोट छूट न जाएं। ERO/AERO को लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने जोर दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन हो। 2025 के मतदाताओं का सत्यापन 2003 के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पैटर्न पर हो, ताकि मतदाता सूची शुद्ध व अद्यतन रहे। सोनभद्र में DM के नेतृत्व में BLO व राजनीतिक दलों के समन्वय से SIR कार्य की सराहना की, लेकिन BLO द्वारा फॉर्म संग्रह में आ रही परेशानियों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।श्रमिक कॉलोनियों में फॉर्म संग्रह की चुनौतियां उजागर: बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जनपद की औद्योगिक परियोजनाओं व फैक्टरियों (जैसे हिंडाल्को) में कार्यरत कर्मचारियों-श्रमिकों के कॉलोनियों में BLO ने तो फॉर्म-6 वितरित कर दिए, लेकिन संग्रह में भारी दिक्कत हो रही है। मंडलायुक्त ने औद्योगिक इकाइयों से सहयोग सुनिश्चित करने व श्रमिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर बल दिया। निर्देश दिया कि समय सीमा में कार्य पूरा हो, वरना जिम्मेदारी तय होगी।DM की रिपोर्ट से खुलासा- SIR कार्य 99.99% पूरा, लेकिन No Mapping में देरी: जिलाधिकारी ने बताया कि SIR का कार्य लगभग 99.99% पूर्ण हो चुका है, अब रेक्टिफिकेशन व No Mapping का पुनर्सत्यापन BLO के माध्यम से तेजी से चल रहा। Myorpur BLO/AERO से No Mapping के मात्र 28.76% कार्य पर सख्त सवाल पूछे गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव स्तर पर स्थानीय लोगों को BLO के साथ लगाकर कार्य तेज किया जा रहा। हिंडाल्को फैक्ट्री बंद होने से कर्मचारियों के स्थानांतरण के कारण डिजिटाइजेशन में बाधा आई। वर्तमान में चार प्रमुख कार्य प्रगति पर हैं:BLO/BLEA की बैठक व फोटो अपलोड BLO ऐप पर।ASD वोटर का पुनर्सत्यापन।8-9 दिसंबर की बैठक फोटो DEO पोर्टल पर अपलोड।ERo वेबसाइट से ASD लिस्ट DEO साइट पर ट्रांसफर।मंडलायुक्त ने तत्काल ASD लिस्ट राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने, प्रत्येक बूथ पर फॉर्म-6 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए। जिन दलों ने BLEA नियुक्त नहीं किए, वे शीघ्र करें। निर्वाचन आयोग ने 26 दिसंबर तक SIR पूरा करने की समय सीमा तय की है, अतिरिक्त समय मिलने पर ASD सत्यापन दोबारा होगा।राजनीतिक दलों व अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता: बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, जिला महासचिव अनिल प्रधान; BJP के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता; BSP जिलाध्यक्ष बी. सागर; CPI(M) जिलामंत्री नंदलाल आर्य; अपना दल(एस) युवा मंच अध्यक्ष अंशु तिवारी; अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमार; AAP संयुक्त जिला महासचिव अनवर अली अंसारी सहित उपस्थित। अधिकारियों में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी (घोरावल), उत्कर्ष द्विवेदी (रॉबर्ट्सगंज), निखिल यादव (दुद्धी); तहसीलदार प्रवीण सिंह (रॉबर्ट्सगंज), नरेंद्र राम (ओबरा), जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण आदि मौजूद रहे।यह बैठक सोनभद्र में स्वच्छ मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, जिससे आगामी चुनाव निष्पक्ष होंगे।जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

Leave a Comment