हरनाकछार में 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान, तीन मासूमों का साया उठा

image_editor_output_image-2080007118-1768580047527

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र।विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरनाकछार के चरकपथली टोला में शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े तीन बजे 30 वर्षीय ललिता देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई।
मृतका के पति अमरेश पनीका की छोटी बहन सोनी देवी ने बताया कि घटना के समय घर पर केवल दोनों सगी बहनें मौजूद थीं, जो ससुराल में जेठानी-देवरानी के रूप में रहती थीं। पुरुष सदस्य सभी बाहर काम पर थे। ललिता ने अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों समेत तीन मासूम बच्चों को अकेला छोड़ दिया। बच्चों की दुर्दशा पर गांववासी चिंतित हैं।
सुबह सात बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी को घटना की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल विण्ढमगंज थाने को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई सामने आएगी।

About the Author

Leave a Reply