अखंड भारत सांस्कृतिक मंच के तहत डांस प्रतियोगिता के लिए 18 जनवरी को ऑडिशन

IMG-20260116-WA0100

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। अखंड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक डांस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 18 जनवरी को सुबह 11 बजे उत्सव वाटिका, शिवाजी तालाब में होंगे।
मंच के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, महामंत्री भोलू जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के संरक्षण में हर वर्ष की तरह इस बार भी 26 जनवरी 2026 को तहसील प्रांगण में डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
आयोजकों ने बच्चे-बच्चियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में ऑडिशन में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

About the Author

Leave a Reply