तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार
दुद्धी सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा भाषण प्रतियोगिता, रील निर्माण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।
भाषण प्रतियोगिता में दुद्धी महाविद्यालय के शिवम बीए तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि रोहित कुमार बीएससी पंचम सेमेस्टर को तृतीय स्थान मिला। मंदाकिनी सिंह बीए पंचम सेमेस्टर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
रील निर्माण प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने द्वितीय तथा शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में अखिलेश कुमार एमए प्रथम सेमेस्टर, रोहित कुमार, शिवम, सिम्मी अग्रहरि बीए तृतीय सेमेस्टर एवं मंदाकिनी सिंह की संयुक्त टीम ने द्वितीय स्थान जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया।

टीम का नेतृत्व सड़क सुरक्षा नोडल प्रभारी मिथिलेश कुमार गौतम ने किया। महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।




