तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्री कांत सिंह
नदियों में मासूम बच्चों से डेढ़ सौ रुपए में पूरा दिन इकट्ठा कराया जाता है बालू
बीजपुर(सोनभद्र)वन रेंज क्षेत्र जरहा के अजीर नदी से इस समय बालू का अवैध खनन और परिवहन बेलगाम हो गया है।बताया जाता है कि अभी तक खनन माफिया चोरी चुपके बालू खनन को अंजाम दे रहे थे लेकिन अब यह काला कारोबार क्षेत्रीय वन दरोगा की मिली भगत से खुलमखुल्ला चल रहा है।सूत्रों के अनुसार जरहा गाँव के टोला राजो अंतर्गत मोहारे और मोखना के अजीर नदी इस समय खनन माफियाओं के लिए मुफीद स्थान बन गया है। हर रोज अलसुबह नेमना,और बघाड़ू के मोखना गाँव में सड़क किनारे कई जगह ट्रेक्टर से बालू गिराया गया।जानकारी लेने पर बताया गया कि राजो का लतीफ,मोखना के रामचंद्र, कपिल , और दिनेश नामक ब्यक्ति प्रतिदिन पूरा दिन मासूम बच्चों से नदियों में डेढ़ सौ रुपए प्रति ट्रैक्टर बालू इकट्ठा कराते हैं। और रात में चार से छह ट्रैक्टर बालू गाँव में जरूरत मन्द लोगों तक 2500 रुपए में पहुचाते है।इस बाबत जब बीट वन दारोगा राहुल दुबे से जानकारी ली गयी तो उन्होंने जबाब देने की बजाय चुप्पी साध ली।सूत्रों के अनुसार चेतवा, नेमना, जरहा, राजो, मोखना बघाडू,आदि गांवों में लोगों की नीद हराम हो गयी है।






