
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर
संवाददता प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा 7 दिवसीय आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन के क्रम में पांचवें दिन स्त्री स्वाभिमान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण महिलाओं को सैनेट्री नैपकिन का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया तथा जिसके माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों में महिलाओं को सैनेट्री नैपकिन का वितरण किया। जिससे उनको माहवारी से होने वाले विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सके।
जिला प्रबंधक तौसीफ अहमद ने बताया कि आजादी के महोत्सव कार्यक्रम के क्रम में जिले में कुल 200 केंद्रों पर महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया एवं नजदीकी महिलाओं को जानकारी देते हुए उनको सैनेट्री नैपकिन का वितरण एवं नियमित प्रयोग हेतु जागरूक किया गया। जिला प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता की कमी होने के कारण महावारी के वक्त गंदे कपड़े का प्रयोग करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे उनके स्वास्थ्य एवं आर्थिक क्षति हो रही है। साथ ही जिला प्रबंधक ने सभी महिलाओ से अनुरोध किया कि महावारी के वक्त सेनेटरी नैपकिन का उपयोग अवश्य करें जिससे उनके स्वास्थ्य एवं आर्थिक क्षति से उनको बचाया जा सके।






