खाना बनाते समय कुकर फटा,वृद्ध महिला झुलसी, सीएचसी दुद्धी इलाज जारी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रन्नु में सोमवार सुबह करीब 9 बजे कुकर फटने से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला झुलस गई। जानकारी के अनुसार ननकी पत्नी रामसेवक घर के मिट्टी के चूल्हे पर दाल पका रही थीं। जब कुकर की सिटी नहीं बजी तो वे चूल्हे के पास गईं, उसी समय कुकर फट गया। कुकर के टूटे हिस्से लकड़ी के बरेड़ में अटक गए और गरम दाल का कुछ भाग वृद्धा पर गिर गया। इससे वह जोर से चीखी और बेहोश हो गईं।
घटना की सूचना पर परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस के ईएमटी पंकज और चालक संजय घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. वीके सिंह के देखरेख में उनका उपचार जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Leave a Reply